फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women reached office after fraud in marriage in noida

शादी कर धोखा देने वाले के भाई के दफ्तर पहुंच महिला ने किया हंगामा    

Thu, 11 May 2017 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 11 May 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
women reached office after fraud in marriage in noida
- फोटो : Demo Pic

गाजियाबाद स्थित गैस एजेंसी की महिला प्रबंधक ने एक युवक पर शादी कर धोखा देने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार सुबह महिला ने उसके भाई के कमर्शियल बेल्ट स्थित दफ्तर पहुंच कर हंगामा खड़ा कर दिया। युवक ने कहा कि उसके भाई का निकाह महिला सेे नहीं हुआ है और वह कुंवारा है।

विज्ञापन


महिला निकाह के साक्ष्य होने का दावा करने लगी। महिला के साथ तीन-चार युवकों को देखकर दफ्तर में मौजूद युवक नेे पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कासना कोतवाली ले गई।
विज्ञापन


दफ्तर में मौजूद युवक ने महिला का निकाह अपने भाई से होने से इनकार किया है और कहा कि मामला लिव-इन-रिलेशनशिप का है। महिला ने बताया कि वह गाजियाबाद की एक गैस एजेंसी पर मैनेजर है। पहले पति से उसका कई साल पहले तलाक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल पहले उसकी दोस्ती गाजियाबाद निवासी युवक से हुई। बाद में दोनों ने निकाह कर लिया। पहले पति से महिला की दो बालिग बेटियां हैं, जिनमें एक का निकाह हो गया है। महिला का आरोप है कि उसने दूसरा निकाह करने के बाद अपने पति को कार दिलाई और उसे कई बार रुपये दिये।


अब, चार दिन से युवक उसके घर नहीं आ रहा है। युवक के पिता के कोतवाली पहुंचनेे के बाद दोनों पक्षों में समझौता कराया गया। कोतवाली प्रभारी अवनीश दीक्षित ने बताया कि इस मामले में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed