महिला सांसद की तस्वीर से छेड़छाड़ कर वेबसाइट्स और ऑन लाइन पोर्टल पर डाली आपत्तिजनक फोटो
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा, साइबर सेल में दी महिला सांसद ने शिकायत
महिला सांसद की शिकायत पर एफआईआर दर्ज
-तस्वीर से छेड़छाड़ कर वेबसाइट्स और ऑन लाइन पोर्टल पर डाली आपत्तिजनक फोटो
-दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा, साइबर सेल में दी महिला सांसद ने शिकायत -सांसद की शिकायत पर आईपीसी की धारा-469, 507, 509 की धाराओं में हुआ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 18 मई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडू से महिला सांसद की फोटो के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। फोटो को कुछ वेबसाइट्स व ऑन लाइन पोर्टल ने चला दिया।
आपत्तिजनक फोटो का पता चलते ही महिला सांसद ने मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा, साइबर सेल से की। छानबीन के बाद तुरंत सांसद की शिकायत पर आईपीसी की धारा-469, 507 और 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मधुर वर्मा ने बताया कि संबंधित वेबसाइट्स व ऑन लाइन पोर्टल से इस मामले से जुड़ी जानकारियां मांगी गई है।
फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे पोस्ट किया गया था
पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता सांसद तमिलनाडू से राज्यसभा सांसद हैं। पिछले दिनों सांसद ने कुछ वेबसाइट्स व ऑन लाइन पोर्टल पर अपनी आपत्तिजनक फोटो देखी थी। फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे पोस्ट किया गया था।
फौरन सांसद ने मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन का जिम्मा ईओडब्ल्यू के साइबर सेल को दे दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ वेबसाइट्स व पोर्टल की लिस्ट बनाकर उनसे मामले से जुड़ी सामग्री को पुलिस को देने के लिए कहा गया है। पुलिस मामले में दोषियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।