फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women Commission summons police commissioner, was accused of assaulting woman

महिला आयोग ने पुलिस आयुक्त से किया तलब, महिला से बदसलूकी का था आरोप

Sat, 15 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 15 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Women Commission summons police commissioner, was accused of assaulting woman
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

तिगांव थाने में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा घर में घुसकर महिला से बदसलूकी व अभद्रता करने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने सख्ती दिखाई है। 

विज्ञापन


आयोग ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त से जवाब तलब किया है। पुसिल आयुक्त को 15 दिन में जबाव देना है। गांव मंधावली की रहनी वाली पिंकी ने 5 अगस्त को राष्ट्रीय महिला आयोग को शिकायत भेजी थी। 
विज्ञापन


शिकायत में बताया कि 16 मई को इसी गांव में रहने वाले एक परिवार के लोगों ने उसके ससुर धर्मवीर, सास हरनंदी, जेठ राजेश व दिनेश और जेठानी मीनू की पिटाई कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की बेटी हरियाणा पुलिस में कार्यरत है। बेटी की सास भी पुलिस कर्मी है जबकि सास की सगी बहन डीएसपी है। इनके दवाब में आकर तिगांव थाना पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। उलटे आरोपी पक्ष की शिकायत पर उसके परिजनों पर मामला दर्ज कर लिया। 

पीड़िता का आरोप है कि 15 जुलाई की रात करीब 9 बजे तिगांव थाने के दर्जनभर पुलिस कर्मी आरोपी पक्ष के लोगों के साथ जबरन उसके घर में घुसे और दिनेश की तलाश करने लगे।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो पुलिस कर्मचारी उसे निर्वस्त्र करने का प्रयास करने लगे। 


इस बीच उसके जेठ राजेश व दिनेश भी वहां पहुंच गए। उन दोनों ने मोबाइल से पुलिस कर्मियों की करतूत की रिकॉर्डिंग करनी शुरू की तो उन्होंने फोन छीन लिया। जिसके बाद पुलिस कर्मी व आरोपी धमकी देते हुए फोन को साथ ले गए।

पीड़ित का कहना है कि इस मामले की शिकायत उसने पुलिस कंट्रोल रूम और महिला हेल्पलाइन नंबर को दी। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता की शिकायत पर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा ने नोटिस भेजकर पुलिस आयुक्त जवाब मांगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed