महिलाओं ने सेल्फी लेने से मना किया तो मनचलों ने पूरे परिवार को लाठी-डंडों से पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी के घर के सामने खड़े होकर सेल्फी के जरिए महिलाओं की फोटो खींचना मनचलों को भारी पड़ा गया। महिलाओं ने सेल्फी में उनकी फोटो लेने से मना किया तो मनचलों ने घर में घुसकर पूरे परिवार की पिटाई कर दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची फेज दो पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सेल्फी का विवाद सोमवार दोपहर ककराला गांव में हुआ।
यहां रहने वाला खलील और दिलशाद पड़ोसी के घर के सामने खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। इसी बहाने ये लोग घर के अंदर मौजूद महिलाओं की भी फोटो खींच रहे थे।
महिला और बच्चों तक को नहीं बख्शा
वादी की बहन ने इसका विरोध करते हुए आरोपियों को सेल्फी लेने से मना किया तो दोनों उससे गाली-गलौच करने लगे। विवाद बढ़ने पर दोनों घर जाकर अपने पिता अकरम व भाई अकील को बुला लाए।
इसके बाद ये लोग लाठी-डंडे लेकर पीड़ित के घर में घुसे और महिलाओं व बच्चों समेत घर के सभी सदस्यों को बुरी तरह से पीट दिया। मारपीट में घायलों का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।