{"_id":"56fc71e44f1c1be27bf009d5","slug":"woman-jump-on-metro-track-train-stoped-by-emergency-break","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने मेट्रो ट्रैक पर लगाई छलांग, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने मेट्रो ट्रैक पर लगाई छलांग, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 31 Mar 2016 05:05 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक परेशानी के चलते अधेड़ उम्र की महिला ने चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। हादसे में पीड़िता की बाईं टांग में चोट लगी है, जिसका ऑपरेशन किया गया है। हादसे के चलते हुड्डा सिटी सेंटर की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन करीब बीस मिनट तक बाधित रहा।
विज्ञापन
मेट्रो पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज देखने के आधार पर पता चला है कि कीर्ति नगर निवासी अमरजीत कौर दोपहर के समय हुडा सिटी सेंटर की ओर जाने वाली साइड पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, एकदम से महिला ने छलांग लगा दी।
विज्ञापन
ट्रेन की रफ्तार कम होने व इमरजेंसी ब्रेक लगने से ट्रेन रुकी, लेकिन महिला की बाईं टांग के घुटने के नीचे गहरी चोट लगी है। महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, ऑपरेशन कर दिया गया है। महिला के बैग में सुइसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कुछ वर्ष पहले पति की मृत्यु हो गई और अब बेटे को भी आर्थिक नुकसान हुआ है। इसलिए वह आत्महत्या करने जा रही है।
विज्ञापन