फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman found dead in gurugram husband suspected

गला घोंटकर महिला की हत्या, दामाद पर लगा मर्डर का आरोप

Sun, 02 Apr 2017 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 02 Apr 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
woman found dead in gurugram husband suspected
- फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार रात सूरत नगर में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप दामाद पर लगाया है। महिला की दूसरी शादी हुई थी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी दामाद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शनिवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। उत्तर प्रदेश के बरेली के गांव जाटवान निवासी धर्म प्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह रोजगार की तलाश में करीब सात दिन पहले ही सूरत नगर फेज-2 गली नंबर-21डी गुरुग्राम में रहने आए थे।
विज्ञापन


उनके पांच बच्चों में सुधा सबसे बड़ी थी। सुधा की पहली शादी बरेली के गांव बिटौरा में हुई थी, जिससे उसके दो बच्चे थे। इसके बाद उसकी दूसरी शादी यूपी के जिला पीलीभीत के गांव अमदपुर निवासी लाखन से हुई। ये दोनों गुरुग्राम के सूरत नगर फेज-2 में ही किराये के मकान में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 10 बजे धर्म प्रकाश अपनी बेटी सुधा से मिलने उसके यहां गए थे। इसके बाद शाम 7 बजे जब धर्म प्रकाश दोबारा उसके कमरे पर गए, तो दरवाजे पर ताला लटका मिला। धर्म प्रकाश ने वापस घर लौटकर यह बात अपनी पत्नी मालती देवी को बताई।

कुछ देर इंतजार करने के बाद धर्म प्रकाश व उसकी पत्नी दोबारा सुधा के कमरे पर गए। पत्नी ने अगल-बगल जानकारी ली, तो उसका शक और बढ़ गया। इसके बाद दोनों ने कमरे का ताला तोड़ दिया। कमरे के अंदर सुधा बेसुध पड़ी हुई थी।

उसकी नाक कटी हुई थी और कानों से खून निकल रहा था। उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना राजेंद्रा पार्क पुलिस मौके पर पहुंच गई।

धर्म प्रकाश ने आरोप लगाया है कि लाखन उसकी बेटी सुधा को पीटता था। लाखन ही सुधा के गले में चुनरी व काला धागा बांधकर हत्या करके मौके से भाग गया है। 

धर्म प्रकाश की शिकायत पर लाखन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कुंदन ने बताया कि आरोपी लाखन अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घरेलू कलह इस घटना के पीछे मानी जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले से पर्दा उठेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed