{"_id":"59206f764f1c1b2075f227ad","slug":"wife-murderd-husband-in-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट से परेशान महिला ने नशीली चाय पिलाने के बाद गला दबाकर पति की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट से परेशान महिला ने नशीली चाय पिलाने के बाद गला दबाकर पति की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 21 May 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित दीप विहार कॉलोनी में महिला ने पति से छुटकारा पाने के लिए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में दादरी पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दीप विहार कॉलोनी निवासी अतुल सिंघल परिवार के साथ रहता था। पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद अतुल ने करीब 12 साल पहले दूसरी शादी अंजना से की थी। गाजियाबाद के श्याम पार्क में उसकी जूते की शॉप थी। 18 मई को अतुल को अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संदेह के आधार पर अंजना को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन
अंजना ने बताया कि उसे कोई बच्चा नहीं हुआ, जबकि अतुल की पहली पत्नी से दो बच्चे थे। पति आए दिन उसे मारता-पीटता था और बाहर कहीं भी जाने नहीं देता था। उससे छुटकारा पाने के लिए 18 मई की सुबह अंजना ने अतुल की चाय में नशे की दवा मिला दी।
विज्ञापन
नशा होने पर उसने पति के गले में पड़ी रेशम की माला से ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। जुर्म छुपाने के लिए वह बीमारी का बहाना बनाकर पति को अस्पताल भी ले गई, लेकिन पुलिस ने शक होने पर उसे पकड़ लिया।