फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   widow woman hostage sexually assaulted by 2 brother in laws in greater noida after husband died

बेटे की मौत के एक हफ्ते के भीतर बहू को बनाया बंधक, 25 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म करते रहे देवर-नंदोई

Fri, 22 Feb 2019 03:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 22 Feb 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
widow woman hostage sexually assaulted by 2 brother in laws in greater noida after husband died
- फोटो : pexels.com

ग्रेटर नोेएडा के जारचा के दादरी के ओमीक्रॉन टू सेक्टर में विधवा को 25 दिन तक बंधक बनाकर नंदोई व देवर द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने बुधवार को किसी तरह से इसकी सूचना मायके वालों को दी।

विज्ञापन


मायके वालों ने पुलिस की मदद से उसे मुक्त कराया। पिता ने सास, ननद, नंदोई, देवर सहित चार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पिता का आरोप है कि दामाद की मौत के बाद ससुराल के लोग जबरदस्ती बेटी को ओमीक्रॉन टू के एक ब्लॉक के मकान पर ले गए। उसे वहां बंधक बनाकर रखा। देवर व नंदोई बेटी को नशे की गोली खिलाकर दुष्कर्म करते रहे। विरोध करने पर उसे पीटते रहे। सास व ननद भी आरोपियों का साथ देते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को किसी तरह से महिला को फोन मिल गया। छत पर छुपकर उसने पड़ोसियों की मदद से मायके में बंधक बनाए जाने की जगह की सूचना दी।

शाम चार बजे पिता व दो जीजा मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से महिला को बंधक मुक्त कराया। कोतवाली दादरी कार्यवाहक प्रभारी सोदान सिंह ने बताया  कि सास, ननद, देवर व नंदोई के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed