फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weapon Stabbed on head, killing elderly

बुजुर्ग के सिर पर घातक हथियार से हमलाकर हत्या

Mon, 25 Apr 2016 03:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Apr 2016 03:52 AM IST
विज्ञापन
weapon Stabbed on head, killing elderly

भारत नगर में रविवार सुबह बदमाशों ने लूटपाट की नीयत से 76 वर्षीय बुजुर्ग के सिर पर घातक हथियार से वार करके हत्या कर दी। बुजुर्ग सरकारी स्कूल से उप-प्रधानाध्यापक पद से रिटायर हुए थे। घटना के समय वह घर में अकेले थे। उनकी पत्नी अमेरिका में रहने वाले अपने बच्चों के पास गई हुई हैं। पुलिस ने उनकी पत्नी को घटना की जानकारी दे दी है। भारत नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को सत्यवती कॉलोनी में रहने वाले प्रताप सिंह दहिया (76) की हत्या किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस डी ब्लॉक में स्थित प्रताप सिंह के घर पहुंची। प्रताप सिंह का शव स्टोर रूम में जमीन पर पड़ा था। उनके हाथ पैर रस्सी से बंधे थे और सिर पर गहरी चोट के निशान थे। गले में फंदा लगा हुआ था। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उनके पड़ोसी एसपी सिंह के घर में हवन था। सुबह से ही एसपी सिंह प्रताप सिंह से लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहे थे। इसी बीच नौकरानी प्रताप सिंह के घर पहुंची। घर का दरवाजा खुला था, जैसे ही वह स्टोर रूम में पहुंची, तो प्रताप सिंह को लहूलुहान देखकर शोर मचाते हुए बाहर भागी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरानी ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रताप सिंह की पत्नी के आने के बाद ही घर से गायब सामान की जानकारी मिल पाएगी। पुलिस ने इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि उन्हें कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिससे जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

परिचित पर शक
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल की छानबीन के दौरान जिस तरह के हालात हैं, उससे साफ जाहिर होता है कि किसी परिचित ने ही वारदात को अंजाम दिया है। सीनियर सिटीजन के तौर पर दिल्ली पुलिस में दर्ज प्रताप सिंह अपनी पत्नी नारायणी देवी के साथ यहां रहते थे। नारायणी देवी भी सरकारी स्कूल से प्रधानाध्यापक पद से रिटायर हुई थीं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं।


एक बेटी सीमा रोहिणी में अपने ससुराल में रहती है, जबकि दो बेटे और एक बेटी अमेरिका में रहते हैं। छह माह पहले ही नारायणी देवी अपने बच्चों के पास अमेरिका गई थीं। उसके बाद से प्रताप सिंह घर में अकेले रहते थे। उनकी देखभाल सीमा करती थी। 21 अप्रैल को बीट अफसर से उनकी मुलाकात हुई थी। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि उनके घर कौन-कौन से परिचित आते थे। साथ ही पुलिस उनकी नौकरानी बबली से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed