फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vikas chaudhary murder case two arrested revelation may happen today all update

कांग्रेस प्रवक्ता विकास हत्याकांड में गैंगस्टर कौशल की पत्नी और नौकर गिरफ्तार, एक करोड़ का है मामला

Sat, 29 Jun 2019 01:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 29 Jun 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
vikas chaudhary murder case two arrested revelation may happen today all update
विकास चौधरी हत्या के आरोपी रोशनी और नरेश - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की 27 जून को हुई हत्या के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कौशल गैंग के मुखिया की पत्नी और उसके नौकर को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में गैंगस्टर कौशल की पत्नी रोशनी और नरेश उर्फ चांद शामिल हैं। एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी चांद, कौशल के घर पर पिछले कई सालों से नौकर है जो मूल रूप से दमदमा गुरुग्राम का रहने वाला है।
विज्ञापन


आरोपी नरेश उर्फ चांद ने रोशनी के कहने पर विकास चैधरी का मर्डर करने वाले आरोपियों विकास उर्फ भल्ले निवासी धनवापुर गुरुग्राम और सचिन निवासी गांव खेड़ी फरीदाबाद को हथियार उपलबध करवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी रोशनी ने बताया कि उसने अपने पति कौशल के निर्देश पर नौकर के साथ मिलकर विकास चैधरी की हत्या की योजना बनाई थी। एसीपी क्राइम ने बताया कि मृतक विकास चैधरी पर गोली चलाने वाले सचिन खेड़ी, विकास उर्फ भल्ले व उनके अन्य साथियों को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी पुलिस

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी नरेश उर्फ चांद की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग की गई एस.एक्स.4 गाड़ी बरामद कर ली गई है।
 
इन आरोपियों पर फरीदाबाद थाना सेक्टर 8 में भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 302, 34 एवं आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये है पूरा मामला
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास चौधरी की गुरुवार को दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई। वह सेक्टर-9 हुडा मार्केट में सुबह 9 बजे जिम करने पहुंचे थे। वह अपनी कार से उतर ही रहे थे कि पीछे से आई दूसरी कार में सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

बदमाशों ने विकास को कार से उतरने का भी मौका नहीं दिया। गंभीर रूप से घायल कांग्रेसी नेता को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरी वारदात जिम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें सफेद रंग की कार में आए दो युवक विकास चौधरी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते दिखे।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी सुबह करीब 9 बजे अपनी फॉर्च्यूनर कार में घर से कुछ ही दूरी पर स्थित जिम पहुंचे थे। उनके पीछे ही एक सफेद रंग की कार आकर रुकी, जिसमें से दो युवक उतरे। उनमें से एक ने विकास को ड्राइविंग साइड से और दूसरे ने कार के सामने से आकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

जिम के गेट पर बैठा सिक्योरिटी गार्ड गोलियां चलते देख वहां से भाग गया। मात्र 30 सेकेंड में हमलावरों ने विकास पर 15 से 20 राउंड फायर किए और कार में बैठकर फरार हो गए। गोलियां चलने की आवाज सुनकर जिम में मौजूद लोग दौड़कर बाहर पहुंचे तो देखा कि विकास चौधरी कार में खून से लथपथ हालत में पड़े हैं।

जिम प्रबंधन ने इसकी सूचना विकास के परिजनों को दी तो कुछ ही देर में विकास चौधरी के भाई गौरव चौधरी व पत्नी चित्रा भी वहां आ गए। जिम करने आए सेक्टर-9 निवासी नवीन सिंह व गौरव ने विकास चौधरी को अपनी कार में डाला और उन्हें सर्वोदय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed