फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vehicle thief gang 5 members held

अलग-अलग मामलों में वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Wed, 13 Apr 2016 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 13 Apr 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
vehicle thief gang 5 members held

गुडग़ांव क्राइम ब्रांच-9 की टीम ने अलग-अलग स्थानों से वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 11 वाहन भी बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिसमें अन्य वारदातों से भी पर्दा उठने की संभावना है।

विज्ञापन


क्राईम यूनिट-9 की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बाबा कुशाल साद 200 फुटा रोड से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों जमशेद उर्फ सुशी(20) निवासी कुकरचाटी जिला पलवल, साबिर उर्फ ज्वाला(19) निवासी घासेडा जिला मेवात को काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ  8 अप्रैल को थाना शहर क्षेत्र से वाहन चोरी किए जाने का मामला दर्ज है।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई चोरी की वारदातें कबूल की है, जिनसे पांच मोटर साईकिलें बरामद की हैं। आरोपी जमशेद पहले भी चोरी, डकैती के मामले में जेल जा चुका है। वह अपने साथ दूसरे लोगों को किराये पर वाहन चोरी करने के लिए लाता था। आरोपी साबिर इसके साथ एक वारदात में शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में बताया कि उसने 10 अप्रैल को थाना सिविल लाईन, 30 मार्च को थाना सेक्टर 5, 28 नवंबर 2015 को थाना डीएलएफ फेस-2 तथा 9 अक्तूबर 2015 को थाना साउथ द्वारका दिल्ली में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

दूसरा मामला-
एक अन्य मामले में पुलिस ने हिरासत लिए गए आरोपी जुबेर(30) निवासी सतवाडी जिला भरतपुर राजस्थान को 25 सितंबर 2015 थाना सेक्टर-10 में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि यह एक शातिर व चालाक किस्म का अपराधी है। जिसने गुडगांव जिले में वाहन चोरी की अनेक वारदातों को अंजाम दिया है। मार्च 2016 में अपने साथी के साथ मिलकर पुलिस नाकाबंदी द्वारा रोके जाने पर पुलिस पार्टी पर फायर किए थे। इसके कब्जे से पुसिल ने चोरी की चार बाइकें बरामद की हैं। आरोपी पर थाना सदर में में दर्ज है। आरोपी वर्ष 2010 में थाना सदर गुडगांव से पीओ है। आरोपी के खिलाफ मथुरा में भी मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस रिमांड पर आरोपी ने 9 मार्च को थाना सदर, 16 दिसंबर 2015 को थाना सेक्टर 16, द्वारका दिल्ली, थाना सदर, गुडगांव, थाना मथूरा यूपी में वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है।

तीसरा मामला-
पुलिस ने राजीव चौक से शातिर वाहन चोर हिमालय उर्फ हिजाब(24) निवासी रिठौडा जिला मेवात को गिरफ्तार किया है। उस पर 30 जून 2015 को थाना शहर में मामला दर्ज है। आरोपी पहले भी चोरी, डकैती के मामले में जेल जा चुका है। पूछताछ के दौरान इसके कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद की गई है।


चौथा मामला-
पुलिस ने सीडी चौक सोहना रोड से शातिर वाहन चोर गौरव निवासी अमर कालोनी बबलपुर जिला मथुरा यूपी को काबू किया है। जिसके खिलाफ 10 अप्रैल को थाना सदर में चोरी का मामला दर्ज है। पूछताछ के दौरान इसके कब्जे से चोरी की हुई एक इंडिगो कार बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed