{"_id":"0e228f24ddb16fa6d21816e0f9d9dada","slug":"vehicle-thief-arrested-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दो वाहन चोर गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में दो वाहन चोर गिरफ्तार
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Thu, 03 Jul 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बुधवार सुबह राज चौराहे पर मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे गाजियाबाद से चुराई गई फौजी की एक बाइक समेत पांच अन्य बाइकें बरामद की हैं। गिरफ्तार सरगना विभिन्न थानों में करीब दर्जनभर चोरी के मामलों में वांछित है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया बुधवार सुबह वायरलेस से सूचना फ्लैश हुई कि गाजियाबाद कविनगर थाने से एक फौजी की बाइक चोरी हो गई है। इस पर पुलिस ने राज चौराहे पर नाकेबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक बाइक पर सवार दो लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चोरों पुलिस पर फायर झोंक दिया। मगर पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। दोनों के पास बाइक के कागजात नहीं थे।
विज्ञापन
पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह बाइक उन्होंने गाजियाबाद के कविनगर थाने से चोरी की है। बदमाशों ने अपने नाम फफराना बस्ती निवासी राकेश व मेरठ के थाना टीपीनगर की इंद्राकालोनी निवासी रवि बताया।
पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हापुड़ रोड स्थित बंद पड़े एक पेट्रोल पंप के पीछे जंगल से एक स्कूटर व पांच अन्य बाइकें बरामद की है। बदमाशों ने बताया कि वे चोरी की बाइकें मेरठ के सोतीगंज ले जाकर कटवा देते थे। पुलिस ने बताया कि राकेश गिरोह का सरगना है।