फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   used to stole things for purchasing nice cloths and to do fun

मौज मस्ती और अच्छे कपड़ों के शौक में चुराते थे वाहन, धरे

Sun, 17 Dec 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 17 Dec 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
used to stole things for purchasing nice cloths and to do fun
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO

अच्छे कपड़े पहनने, मौज मस्ती वाली जीवनशैली जीने के लिए छोटी मोटी चोरियां करते हुए दोस्त बने चार युवकों ने बड़े हाथ मारने के लिए बाइक चुराना शुरू कर दिया। पुलिस के रडार पर आए इन चारों युवकों को सीआईए ऊंचागांव ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब यह बाइक चोरी का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन


इन चारों ने शहर में पांच दोपहिया वाहन चोरी करना कुबूल किया है। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया। क्राइम ब्रांच ऊंचागांव प्रभारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि चार युवक बाइक चोरी के इरादे से इलाके में घूम रहे हैं।
विज्ञापन


मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस टीम सादे कपड़ों में इन चारों पर नजर रख रही थी। जैसे ही इनमें से एक ने एक बाइक का लॉक तोड़ने का प्रयास किया उसे पकड़ लिया गया। पास ही मौजूद अन्य साथी यह देख भागने लगे लेकिन उन्हें भी पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए युवकों ने अपना नाम सागर, सुनील उर्फ भोला निवासीगण पलवल, पवन दीप निवासी अलीगढ़ और अमित उर्फ विष्णु निवासी आगरा बताया। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि अच्छे कपड़े पहनना, घूमने फिरने, होटलों में खाना खाने के शौक में छोटी चोरियां शुरू कीं बाद में चारों मिलकर मोटरसाइकिलें चुराने लगे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चुराई गईं पांच बाइक और दो स्कूटी बरामद कीं। चारों को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed