सुसाइड नोट में अपने चेहरे को वजह बताकर UPSC की तैयारी कर रही महिला ने दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में यूपीएससी की तैयारी कर रही महिला ने फांसी लगा ली। मूल रूप से उत्तरकाशी, उत्तराखंड निवासी जाह्नवी सिसोदिया (26) के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
इसमें उन्होंने अपना चेहरा अच्छा नहीं होने और मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराने की बात लिखी है। पुलिस ने शव सब्जी मंडी मोर्चरी भेजा है। क्षेत्रीय एसडीएम मामले की जांच हैं। पुलिस मंगलवार को उनका पोस्टमार्टम कराएगी।
पुलिस के मुताबिक, जाह्नवी अपनी दोस्तों के साथ ए-285, गांधी विहार, तिमारपुर में रहती थीं। परिवार में पति विकास सिसोदिया, पिता व दो भाई हैं। करीब छह साल पूर्व जाह्नवी ने विकास से प्रेम विवाह किया था। पति व परिवार उत्तराखंड में रहता है।
रूम लेकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी
जाह्नवी यहां तिमारपुर में किराए का रूम लेकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं। रविवार को नए साल का जश्न मनाने के बाद जाह्नवी रात 2:00 बजे रूम में चली गईं। सुबह वह 10 बजे तक भी नहीं उठीं तो दोस्तों ने कमरे में देखा।
वहां जाह्नवी ने पंखे से फंदा बनाकर फांसी लगाई हुई थी। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा। जांच के दौरान पुलिस को वहीं डायरी में दो लाइन का सुसाइड नोट लिखा मिला।
नोट में जाह्नवी ने अपना चेहरा खराब होने की बात लिखी थी। साथ ही जाह्नवी ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार भी नहीं बताया था। पुलिस ने परिवार को सूचना दे दी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ की तैयारी में है।