फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   unknown caller arrest who call as a PA of manish sisodiya

मनीष सिसोदिया का पीए बनकर पब्लिक स्कूलों में इसलिए करता था फोन

Fri, 13 May 2016 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 May 2016 12:18 PM IST
सार

  • हनुमान रोड, वसंत कुंज व अशोक विहार के तीन स्कूलों में आया फोन 
  • फोन करने वाले ने खुद को उपमुख्यमंत्री का निजी सचिव उपेंद्र बताया 
  • दिल्ली सचिवालय ने आईपी स्टेट थाने में की शिकायत, मामला दर्ज 

विज्ञापन
unknown caller arrest who call as a PA of manish sisodiya
मनीष सिसोदिया

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नाम का गलत तरीके से हवाला देकर पब्लिक स्कूलों में दाखिला कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को उपमुख्यमंत्री का पीए बताकर दाखिले का दबाव बनाया।

विज्ञापन


वहीं स्कूलों ने जब दिल्ली सचिवालय से इसकी पुष्टि कराई तो कॉलर फर्जी निकला। अब दिल्ली सचिवालय की ओर से आईपी स्टेट थाने में फर्जीवाड़ा करने के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फोन करने वाले की  तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों हनुमान रोड, वसंतकुंज और अशोक विहार के नामी स्कूलों के पास कॉल पहुंची। उसने अपना नाम उपेंद्र बताकर खुद को सिसोदिया का निजी सचिव बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ बच्चों की डीटेल एसएमएस कर भेजी

unknown caller arrest who call as a PA of manish sisodiya
फिरौती - फोटो : demo

साथ ही यह भी कहा कि स्कूल के अधिकारियों की डिप्टी सीएम से बात भी हुई होगी। आरोपी ने कॉल करने के बाद कुछ बच्चों की डिटेल भी स्कूल के प्रिंसिपल व अन्य अधिकारियों को एसएमएस के द्वारा भेज दी।

वहीं स्कूल अधिकारियों को मामला संदिग्ध लगने पर दिल्ली सचिवालय को सूचना दी। छानबीन के बाद पता चला कि उपेंद्र नाम का सचिव कैंप ऑफिस में बैठता है, लेकिन उसकी ओर से स्कूलों को कॉल नहीं की गई।

खुद सचिवालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री के नाम का गलत इस्तेमाल कर धोखाधड़ी के प्रयास का मामला दर्ज कराया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी कॉलर को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed