फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two young women wanted to marry each other

एक दूसरे से शादी की जिद पर अड़ीं दो युवतियां, थाने में हुआ जमकर हंगामा

Fri, 24 Jun 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 24 Jun 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two young women wanted to marry each other

दो युवतियां आपस में शादी करने की जिद पर अड़ी हैं। इसे लेकर बृहस्पतिवार को पटेल मार्ग पर हंगामा हो गया। एक लड़की ने दूसरी युवती के भाई पर मारपीट करने, मुंह पर कालिख पोतकर मोहल्ले में घुमाने और वीडियो बनाकर सोशल साइट पर अपलोड करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने दोनों युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। टीना और मीना (दोनों नाम काल्पनिक) सिहानी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं।

करीब एक साल पहले दोनों ने थाने आकर शिकायत की थी कि वह साथ रहना चाहती हैं, मगर परिजन उनका विरोध कर रहे हैं।

कालिख पोतकर उसे पूरे मोहल्ले में घुमाया

Two young women wanted to marry each other

तब पुलिस ने उन्हें समझाकर भेज दिया था। करीब तीन माह पहले दोनों युवतियां घर से भाग गई थीं। बृहस्पतिवार को मीना (20) के परिजनों को सूचना मिली कि दोनों सिहानी गेट के ही एक गांव में रह रही हैं।

परिजन वहां पहुंचे और उसे जबरन लेकर जाने लगे तो टीना (23) ने विरोध किया। टीना का आरोप है कि मीना के भाई ने उसकी पिटाई की, मुंह पर कालिख पोतकर उसे पूरे मोहल्ले में घुमाया।

उसकी वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर अपलोड करने की धमकी दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों को थाने ले आई। उनके परिजनों को भी थाने बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा जी! हमारी शादी करा दो

Two young women wanted to marry each other

पुलिस ने दोनों युवतियों को समझाया और उनके परिजनों के साथ भेज दिया। एसएचओ ने बताया कि मारपीट आदि आरोपों में तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों का समझौता हो गया है।

सिहानी गेट थाने में दोनों युवतियों ने कहा कि वह दोनों आपस में शादी करके साथ में जिंदगी बिताना चाहती हैं। उन्होंने एसएचओ से कहा कि ‘दरोगा जी, आप ही हमारी शादी करा दो।’

बता दें कि दोनों युवतियां पिछले तीन माह से राजनगर के मकानों में मेड का कार्य कर अपना खर्च चला रही थीं और किराए के मकान में रह रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed