{"_id":"a0b86d647393333a6036626623c2c323","slug":"two-threatened-for-life-case-against-dozens","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों पर जानलेवा हमला, दर्जनों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लोगों पर जानलेवा हमला, दर्जनों के खिलाफ केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 07 Jul 2014 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना एसजीएम नगर और तिगांव क्षेत्र में दो लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने दर्जन भर लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-18 निवासी भारती मेहता ने रविवार को थाना एसजीएम नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पांच जुलाई को एसजीएम नगर स्थित सी-ब्लॉक में किसी काम से गया था। इसी दौरान अजय ने अपने आठ-दस साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने बताया कि मारपीट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दूसरा मामला तिगांव क्षेत्र के सदपुरा का है। सदपुरा निवासी भागो दयाल ने पुलिस को बताया कि पांच जुलाई को वह अपने घर पर था। इस दौरान चार-पांच व्यक्तियों ने घर में घुसकर उसे डंडों से बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन