फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two minor girls abducted, gang raped and thrown in jungle of bulandshahr of uttar pradesh

दो किशोरियों को अगवा कर स्कूल में ले गए 5 हैवान फिर गैंगरेप कर जंगल में फेंका

Mon, 03 Jul 2017 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 03 Jul 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
two minor girls abducted, gang raped and thrown in jungle of bulandshahr of uttar pradesh
नाबाल‌िग लड़‌क‌ियों को अगवा कर क‌िया गैंगरेप - फोटो : सोशल मीड‌िया

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात खेत पर गईं दो किशोरियों को गांव के ही पांच युवकों ने अगवा कर एक स्कूल में ले जाकर गैंगरेप किया। दरिंदगी के बाद दोनों किशोरियों को सलेमपुर थाना क्षेत्र के जंगल में फेंककर भाग गए।

विज्ञापन


पुलिस ने एक लड़की के पिता की तहरीर पर पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ितों की मेडिकल जांच भी कराई गई है। पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है कि शनिवार रात 14-15 साल की दो किशोरी जंगल में शौच के लिए गई थीं।
विज्ञापन


रास्ते में गांव के ही कार सवार पांच युवकों ने उन्हें अगवा कर लिया। आरोपियों ने दोनों को नशीली चीज खिला दी। आरोपी किशोरियों को नशे की हालत में गांव के बाहर एक स्कूल में ले गए, जहां पांचों ने दोनों के साथ रेप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह होने पर उन्होंने मंदिर के पुजारी को पूरी घटना बताई

two minor girls abducted, gang raped and thrown in jungle of bulandshahr of uttar pradesh
डेमो फोटो

इसके बाद आरोपी दोनों पीड़ितों को सलेमपुर थाना क्षेत्र के जंगल में फेंककर भाग गए। पीड़ित किशोरियों ने पुलिस को बताया कि होश आने पर वे गांव के बाहर एक मंदिर में पहुंचीं और पूरी रात वहीं गुजारी।

सुबह होने पर उन्होंने मंदिर के पुजारी को पूरी घटना बताई और घर पहुंचाने की गुहार लगाई। किशोरियों की व्यथा सुनकर मंदिर के पुजारी ने दोनों को उनके घर पहुंचाया। आपबीती सुनकर परिवार के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया।

मामला संज्ञान में आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और पूरे मामले की जानकारी बड़े अधिकारियों को दी गई। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों किशोरी आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों में मौसी-भांजी का रिश्ता है।

एक किशोरी के पिता की तहरीर पर पांच युवक फतह, ग्यासुद्दीन, रहीस, सोहिल व कमरू के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित किशोरियां व आरोपी एक विशेष वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। वहीं, एसएसपी मुनिराज जी. का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed