{"_id":"5a3534f24f1c1b4e718b96d3","slug":"two-men-sodomized-a-boy-of-seventh-standard","type":"story","status":"publish","title_hn":"7वीं कक्षा के छात्र के साथ दो लोगों ने मिलकर किया ये गंदा काम, जान से मारने की धमकी भी दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
7वीं कक्षा के छात्र के साथ दो लोगों ने मिलकर किया ये गंदा काम, जान से मारने की धमकी भी दी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटीबी एन्क्लेव इलाके में 7वीं कक्षा के छात्र के साथ सामूहिक कुकर्म का मामला सामने आया है। घर से सब्जी लेने निकले किशोर को बाइक सवार दो युवक बहला-फुसलाकर ले गए और सुनसान जगह जाकर वारदात की।
विज्ञापन
आरोपियों ने पीड़ित को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। रोता हुए छात्र घर पहुंचा और सारी बात बताई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं आए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्र के परिवार में माता-पिता व एक बहन हैं। वह इलाके के एक पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है। बुधवार को मां ने उसे सब्जी लाने के लिए भेजा था। रास्ते में उसे इलाके में ही रहने वाले दो युवक चिंटू व सोनू मिले।
विज्ञापन
दोनों ने बहला-फुसलाकर छात्र को अपनी बाइक पर बिठा लिया। दोनों उसे एक सुनसान जगह ले गए और जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक कुकर्म किया। आरोपी फरार हो गए तो छात्र रोता हुआ घर पहुंचा।