फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two men raped a 16 years old girl in delhi

दिल्ली : घर में जबरन घुसकर नाबालिग से गैंगरेप..

Fri, 19 Jan 2018 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Jan 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
two men raped a 16 years old girl in delhi
gangrape

वसंतकुंज इलाके में घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी से दो आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा 63 वर्षीय बुजुर्ग आरोपी फरार है।

विज्ञापन


मेडिकल जांच में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। दक्षिण-पश्चिम जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित 15 वर्षीय किशोरी वर्षा (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास रहती है।
विज्ञापन


वह मंगलवार शाम को घर में अकेली थी। वर्षा के पिता की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। मां काम पर गई थी और छोटे बहन भाई पड़ोस में खेलने गए थे।

two men raped a 16 years old girl in delhi
gangrape

वर्षा को अकेला देखकर मो. इस्लाम(45) और रमजानी(63) दोनों घर में घुस आए और सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। विरोध करने पर किशोरी के साथ मारपीट भी की।

वारदात के बाद दोनों आरोपी किशोरी को बेहोशी जैसी हालत में छोड़कर फरार हो गए। वर्षा की मां की शिकायत पर वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पोक्सो व मारपीट आदि का मामला दर्ज कर लिया।

वसंतकुंज(साउथ) थानाध्यक्ष संजय शर्मा की देखरेख में महिला एसआई सरोज, एएसआई जगपाल व हवलदार अशोक की टीम ने बुधवार को मो. इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया जबकि पुलिस टीमें रमजानी को पकड़ने के लिए दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी कर रही है।

​दोनों आरोपी महरौली इलाके में स्थित एक मजार में काम करते थे। सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी सदमे में है। पुलिस उसकी काउंसलिंग करवा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed