{"_id":"58c019a54f1c1b9465dc42d6","slug":"two-laks-loot-by-salesman-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने सेल्समैन से दो लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने सेल्समैन से दो लाख रुपये लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 09 Mar 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के एनटीपीसी रोड स्थित अंबुजा सीमेंट कंपनी के पास अपाचे सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर एक कंपनी के सेल्समैन से दो लाख की नकदी लूट ली। पुलिस ने बताया कि नगर के रेलवे रोड स्थित जन धन लक्ष्मी फाइनेंस कंपनी में फतेहपुर सीकरी निवासी दलबीर सिंह पुत्र मोहन सिंह सेल्समैन के पद पर नौकरी करता है।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर वह जारचा कोतवाली के गांव बिसाहड़ा से नकदी वसूलकर बाइक से जा रहा था। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के एनटीपीसी रोड स्थित अंबुजा कंपनी के पास पहुंचा तो पीछे अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। गोली मारने की धमकी देकर दो लाख की नकदी लूट ली।
विज्ञापन
विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाशों के फरार होने पर पीड़ित ने शोर मचाया। बादलपुर कोतवाली प्रभारी अनंतदेव मिश्र का कहना है कि अभी तक पीड़ित ने घटना की तहरीर नही दी है। पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में लगी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन