फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two kids abducted by mother lover in delhi to force her for marriage

दो बच्चों की मां से हुआ प्यार तो प्रेमी ने शादी के लिए बच्चों का किया अपहरण फिर...

Sat, 22 Jul 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Jul 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
two kids abducted by mother lover in delhi to force her for marriage

जाफराबाद इलाके से एक युवक ने दो बच्चों की मां से शादी करने के लिए उनके बच्चों को अगवा कर लिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को लोनी गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. एके सिंघला ने बताया कि आरोपी की पहचान प्रेम नगर लोनी गाजियाबाद निवासी जाकिर उर्फ राजा(22) के रूप में हुई है। राजा मूलत: पश्चिम बंगाल के कोलकाता का रहने वाला है।
विज्ञापन


घोंडा निवासी सुशील ने 18 जुलाई को अपने आठ और दस साल के दोनों बच्चे के अगवा किए जाने की शिकायत जाफराबाद थाने में की। उसने बताया कि दोनों बच्चों को स्कूल से आने के दौरान अगवा किया गया है। सुशील ने जाकिर पर शक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां को फोन कर बनाने लगा शादी का दबाव

two kids abducted by mother lover in delhi to force her for marriage
इस बीच जाकिर बच्चों की मां को फोन कर उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। इस बात की जानकारी होने पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को पता चला कि जाकिर ने फर्जी पते पर सिम खरीदा है।

पुलिस ने उसके नंबर को सर्विलांस पर लगाया और कई जगहों पर दबिश दी। इसी बीच दोनों बच्चे पुलिस को एक ऑटो में मिल गए। उसके बाद पुलिस ने जाकिर को  लोनी से गिरफ्तार कर लिया।

महिला के पति को हो गई थी जानकारी

two kids abducted by mother lover in delhi to force her for marriage

जाकिर ने बताया कि वह बच्चों की मां को दो साल से जानता था और शादी करना चाहता था। लेकिन शादीशुदा होने की वजह से महिला शादी नहीं करना चाहती थी। इसकी जानकारी महिला के पति को हो गई थी।

​बाद में उसने बच्चों को अगवा कर लिया और महिला पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के अनुसार, राजा फल विक्रेता है। वह पढ़ा लिखा नहीं है लेकिन वह फेसबुक, वाट्सऐप और मैसेंजर का इस्तेमाल बखूबी करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed