नर्सिंग होम में नाइजीरियाई गुटों ने तलवार लेकर मचाया आतंक, स्टाफ ने छिपकर बचाई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में नाइजीरियाई अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवादों में रहते हैं। शनिवार तड़के नाइजीरियाई युवकों के दो गुट एक निजी नर्सिंग होम में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की।
अस्पताल कर्मियों ने किसी तरह टॉयलेट व अन्य जगह छिपकर जान बचाई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर दंगा व बलवा करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, वारदात साकेत स्थित जे-ब्लॉक में नीलू एंजल नर्सिंग होम की है। शनिवार तड़के यहां खून से लथपथ तीन नाइजीरियाई युवक इलाज के लिए आए थे। इस दौरान तीन-चार कारों में सवार करीब दर्जन भर नाइजीरियाई युवक नर्सिंग होम के बाहर खड़े थे।
अस्पताल कर्मियों ने टॉयलेट में छिपकर बचाई जान
बातचीत में घायलों ने इलाज महंगा होने की बात कर वहां से जाने को कहा। इसी दौरान वहां एक ऑटो से तीन नाइजीरियाई युवक पहुंचे और अंदर जाने लगे।
यह देखकर सड़क पर खड़े दर्जन भर लड़कों ने तीनों पर तलवार, डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। तीनों अपनी जान बचाने के लिए नर्सिंग होम में भागे। आरोपियों ने पहले से घायलों को भी नहीं बक्शा।
इस दौरान उन्होेंने अस्पताल का फर्नीचर, प्रयोगशाला व अन्य सामान को तोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के सायरन की आवाज सुनकर सभी आरोपी हो गए। अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज से साकेत थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
#WATCH: Two groups of Nigerian nationals clash with each other at a private nursing home in #Delhi pic.twitter.com/Ia0WiLEPdO
— ANI (@ANI) October 30, 2017