{"_id":"59dcff3a4f1c1b74698b51cb","slug":"two-fake-maid-stole-jewelries","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड बनकर आई दो महिलाओं ने किए गहने चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेड बनकर आई दो महिलाओं ने किए गहने चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 11 Oct 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेड बनकर आई दो महिलाओं ने घर में रखे गहनों पर हाथ साफ कर लिया और फरार हो गई। इसकी शिकायत पालम विहार थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से बिहार निवासी विकास जैन सेक्टर-22 बी में रहते हैं।
विज्ञापन
शिकायत में उन्होंने कहा कि 9 अक्तूबर को सुबह करीब 9.30 बजे उनकी गली में दो औरते आई जिन्होंने स्वयं को सफाई वाली बताया और उनके घर में आ गई। इस दौरान घर पर उनकी मां और पत्नी मौजूद थी। जिन्होंने उन्हें काम पर लगा दिया। वे कमरे में सफाई करने लगी। उनकी मां बाहर हॉल में बैठ गई और पत्नी रसोई में खाना बनाने लगी।
विज्ञापन
कुछ देर में सफाई करते हुए दोनों औरतों ने शौच जाने की बात कहकर घर से चली गई। जब उनकी पत्नी कमरे में गई तो देखा अलमारी खुली हुई है और सारे जेवरात गायब हैं। इस पर उउन्होंने इसकी सूचना अपने पति व पुलिस को दी। पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन