{"_id":"582e48a3e152dfd2a4f72e074189b54b","slug":"two-arrested-with-15-mobiles-and-4-camera-from-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में करते थे चोरी, 15 फोन व चार कैमरे के साथ अरेस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनों में करते थे चोरी, 15 फोन व चार कैमरे के साथ अरेस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 26 May 2014 05:56 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से आगरा के बीच चलने वाली ट्रेनों में चोरी करने वाले दो बदमाशों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 15 मोबाइल फोन और दो कैमरे बरामद किए गए हैं। सोमवार को दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जीआरपी थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि बल्लभगढ़ चौकी में तैनात एएसआई भीम सिंह रविवार रात प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर चेकिंग कर रहे थे कि दो संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
दोनों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो उन्होंने ट्रेनों में चोरी करने की बात कबूल की। पकड़े गए बदमाशों की पहचान विनोद कुमार साहू निवासी परसोनी, मधुबनी व राहुल देव सिंह निवासी उजियारपुर समस्तीपुर बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इनकी निशानदेही पर 15 मोबाइल फोन और दो कैमरा बरामद हुआ है। उन्होेंने बताया कि ये बदमाश तड़के और देर रात चलने वाली गाड़ियों को निशाना बनाते थे।