स्कूल में 12वीं के छात्र को लोहे की रॉड से पीटा, छात्र के हाथ की हड्डी टूटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ईस्ट गोकलपुर इलाके में स्कूल के भीतर 12वीं कक्षा के छात्र को अन्य छात्रों ने लोहे की रॉड से इस तरह पीटा कि उसकी एक हाथ की हड्डी टूट गई। पीड़ित छात्र किसी तरह भागकर सीधे थाने पहुंचा वहां से इलाज के लिए उसे अस्पताल भेज दिया गया।
इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इतना सब होने के बाद भी पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई मामला दर्ज नहीं किया। आरोप है कि मामले में स्कूल प्रशासन ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।
पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री और दिल्ली पुलिस आयुक्त से मामले में दखल देने की गुहार की है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित यश्वनी कुमार (17) परिवार के साथ पूर्वी संगम विहार, लोनी, गाजियाबाद में रहता है। उसके परिवार में पिता सतीश कुमार, मां कौशल्या, एक बड़ी बहन उमेश कुमारी व भाई है।
पत्थर सेे भी मारा
वह दिल्ली के ईस्ट गोकलपुर स्थित राजकीय बाल विद्यालय में 12वीं कक्षा का छात्र है। यश्वनी ने बताया कि 17 नवंबर को वह स्कूल में था। इसी दौरान उसकी ही क्लास का एक अन्य छात्र उसे बहाने से बुलाकर ले गया।
आरोप है कि वहां पर उसके माता-पिता व अन्य लड़के मौजूद थे। यश्वनी का आरोप है कि उसे स्कूल में ही लोहे की रॉड व पत्थर सेे मारा गया। यश्वनी बुरी तरह घायल हो गया। स्कूल में किसी ने उसकी मदद नहीं की।
यश्वनी भागकर गोकुलपुरी थाने पहुंचा। वहां से इलाज के लिए उसे अस्पताल भेज दिया गया। यश्वनी का आरोप है कि हमलावर लड़के से उसकी तू-तू-मैं-मैं हुई थी। इसी का बदला लेने के हमला किया गया।
वह इलाके का दबंग परिवार है। पुलिस इसी वजह से कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। परिवार ने कई दिनों तक थाने के चक्कर काटे। बाद में मामले की सूचना पुलिस आयुक्त व मुख्यमंत्री को दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं।