{"_id":"2a3537288da733b1e726b294c9235fb1","slug":"truck-bike-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, महिला की मौत
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 24 Feb 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर रविवार को एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया।
विज्ञापन
नाराज ग्रामीणों ने जाम लगाकर आधा घंटा तक यातायात बाधित कर दिया। सीओ दादरी ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
पुलिस ने बताया कि सादुल्लापुर गांव के शाहिद रविवार को पत्नी शकीला के साथ बाइक से बिसहाड़ा गांव जा रहे थे। जीटी रोड पर रघुनंदन पैट्रोल पंप के समीप जैसे ही बाइक मोड़ी, पीछे से तेजी से आए ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि शकीला उछलकर काफी दूर जा गिरीं। उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया। चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर सादुल्लापुर और आसपास से लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
नाराज लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर दादरी पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।