फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   traffic policeman got beaten by people in ghaziabad

महिला को छेड़ने वाले सिपाही की धुनाई

Wed, 09 Jul 2014 08:20 PM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 08:20 PM IST
विज्ञापन
traffic policeman got beaten by people in ghaziabad

गाजियाबाद के डाबर चौराहे पर बुधवार दोपहर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने राह गुजर रही महिला के साथ बदसलूकी और छेड़खानी शुरू कर दी।

विज्ञापन


शराब के नशे में धुत ट्रैफिक सिपाही की इस हरकत का विरोध करते हुए महिला ने चिल्लाना शुरू किया तो आसपास के लोग जमा हो गए और उन्होंने पुलिसकर्मी की जमकर धुनाई कर दी।

लोगों ने उसे इतना पीटा कि वह लगभग अधमरा हो गया और उसके चेहरे व आंखों पर खून उतर आया।

पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस, मचा बवाल

traffic policeman got beaten by people in ghaziabad

यूपी की अखिलेश यादव सरकार में बेलगाम हुई पुलिस का ये शर्मसार कर देने वाला कारनामा आखिरकार लोगों के सहन से बाहर हो गया उन्होंने आरोपी ट्रैफिक सिपाही को बीच सड़क पीटकर अपना इंसाफ जता दिया।

घटना के बाद जब पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाही तो पुलिस ने आनाकानी की। इससे नाराज महिला ने हंगामा शुरू कर दिया और बीच सड़क पर खड़ी होकर एक बस रोकवा लिया।

काफी देर तक चले हंगामे के बाद आखिरकार पुलिस आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पर राजी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed