फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   to save the dog drvier put over the car on Dividers, one killed

कुत्ते को बचाने के लिए डिवाइडर पर चढ़ा दी कार, एक की मौत

Sat, 23 Jul 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 23 Jul 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
to save the dog drvier put over the car on Dividers, one killed
- फोटो : Demo pic

तावडू-सोहना रोड पर धुलावट के समीप कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक स्विफट कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर से घायल हो गए। घायलों का नल्हड़ अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने वसीम के बयान पर हादसे का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वसीम पुत्र पहलू निवासी गांव पिपरोली थाना पुन्हाना ने पुलिस को बताया कि वह गाडियों का मिस्त्री है। मानेसर में उसने वाहन मिस्त्री की दुकान खोली हुई है। 21 जुलाई को वह अपने बीमार पुत्र को दवाई दिलवाने के लिए काम के लिए खड़ी एक स्विफट कार से गांव पिपरोली गया हुआ था।
विज्ञापन


पीड़ित वसीम का कहना है कि दवाई दिलाने के बाद वह वापस मानेसर जा रहा था। कार में उसके पांच दोस्त भी सवार थे। जब रात करीब 11:30 बजे कार तावडू-सोहना रोड़ पर गांव धुलावट के समीप पहुंची तो कार के आगे अचानक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में मुस्ताक, फज्जर व सब्बीर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नल्हड़ ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने फज्जर पुत्र कालू निवासी पिपरोली को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed