फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thug became police and fool women, looted gold bangales

नकली पुलिस की बातों में आई महिला, गंवाए सोने के कंगन

Mon, 07 Apr 2014 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Apr 2014 06:23 PM IST
विज्ञापन
thug became police and fool women, looted gold bangales

चुनाव के मद्देनजर इलाके में एक ओर जहां पुलिस की मुस्तैदी बढ़ी है, वहीं इस मुस्तैदी का फायदा उठाकर बदमाश नकली पुलिसकर्मी बनकर लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन


पटेल नगर में बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला से सोने के जेवरात की ठगी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर पटेल नगर थाने की पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 86 वर्षीय सतवंत कौर सपरिवार वेस्ट पटेल नगर में रहती है। रविवार दोपहर वह पड़ोस में रहने वाले छोटे भाई के घर गई थी। वहां से वह वापस पैदल ही घर आ रही थी। घर से कुछ दूर पहले एक व्यक्ति ने उसे रोका और बताया कि पुलिस वाला उसे बुला रहा है। सतवंत कौर वर्दी पहने पुलिसकर्मी के पास पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ में सोने के कड़े को देखकर आरोपी पुलिसकर्मी ने उसने कहा कि इलाके में लूटपाट और झपटमारी की वारदातें बढ़ गई है और वह अपने जेवरात को खोलकर बैग में रख लें। उसकी बातों में आकर सतवंत कौर ने कड़े खोलकर पुलिसकर्मी को दिया, जिसने कड़े को कागज में लपेट कर सतवंत के बैग में डाल दिया।

घर पहुंचकर सतवंत कौर ने अपने कड़े निकाले। कड़े सोने के वजाए प्लास्टिक के निकले। पीड़ित महिला ने तुरंत परिवार वालों को बताया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत में सतवंत कौर ने बताया कि उसके दो कड़े करीब पांच तौले के थे।


पुलिस उसके बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि शनिवार को भी जनकपुरी इलाके में भी एक बुजुर्ग महिला से नकली पुलिसकर्मी बनकर जेवरात की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed