{"_id":"5a2a97414f1c1b60678c00c1","slug":"three-labours-murder-in-farm-house-after-loot-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म हाउस में लूटपाट के बाद तीन मजदूरों की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फार्म हाउस में लूटपाट के बाद तीन मजदूरों की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 09 Dec 2017 09:59 AM IST
सार
बुलंदशहर व यूपी के अन्य जिलों के लिए.........
-बदमाशों ने गला घोटकर दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम/सोहना।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोहना-बल्लभगढ़ मार्ग पर गांव नुनेरा के पास स्थित ग्रास नामक फार्म हाउस में बृहस्पतिवार देर रात बदमाशों ने लूटपाट के बाद तीन मजदूरों की गला घोटकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह घटना का खुलासा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सोहना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
वारदात को किसने अंजाम दिया, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या, लूटपाट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार खुर्जा जिला बुलंदशहर(यूपी) निवासी अलाउद्दीन (50), हसनपुर (पलवल) निवासी धर्मबीर (45) व गांव महेशपुर जिला (यूपी) निवासी मोहित (20) गांव रामगढ़ (बादशाहपुर) निवासी श्यामबीर के फार्म हाउस में मजदूरी करते थे और रात में रखवाली का जिम्मा भी संभालते थे।
विज्ञापन
बीती रात बदमाशों ने यहां धावा बोल दिया और तीनों की हत्या कर दी। हत्यारे फार्म हाउस से एक फ्रिज, एक इनवर्टर व घास काटने की मशीनें लूटकर ले गए। सुबह जब फार्म हाउस में घास काटने के लिए महिला मजदूर पहुंची तो शवों को देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
एक मजदूर का शव रसोई के पास पड़ा था और दो मजदूरों के शव पास के ही खेत में मिले। पुलिस के मुताबिक तीनों मजदूरों की गला घोटकर हत्या की गई हेै। मृतकों के शरीर पर किसी भी प्रकार के हथियार के निशान नहीं है।
डीसीपी अशोक बक्शी, एसीपी क्राइम रणबीर यादव, एसीपी सोहना विरम सिंह के अलावा निबौट चौकी प्रभारी चंद्रभान पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसीपी सोहना विरम सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।