फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three criminals arrested in mobile snatching case in faridabad

मोबाइल छीनकर भाग रहे तीन बदमाश पकड़े 

Fri, 17 Feb 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 17 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
three criminals arrested in mobile snatching case in faridabad
- फोटो : demo

ओल्ड रेलवे स्टेशन पर समता एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को जीआरपी ने पकड़ लिया। उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। जीआरपी बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र निवासी मंगेज देशमुख बुधवार की शाम समता एक्सप्रेस में सफर कर रहा था। उसे निजामुद्दीन उतरना था। ये ट्रेन शाम 6:30 बजे फरीदाबाद स्टेशन पर रुकी। इसी दौरान दो युवक भी ट्रेन में चढ़ गए और ट्रेन चलते ही मंगेज के हाथ से मोबाइल छीनकर कूद गए।
विज्ञापन


शोर मचाने पर प्लेटफार्म पर ड्यूटी कर रहे जीआरपीकर्मी राजेंद्र सिंह डागर ने दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान गोलू निवासी गांधी कॉलोनी और फैजल निवासी ओखला मंडी नई दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर बल्लभगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर जनता एक्सप्रेस में सफर कर रहे मुंबई के एक यात्री से मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को गश्त कर रहे जीआरपीकर्मी विश्वास कुमार ने पकड़ लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।  बदमाश की पहचान जयप्रकाश गांव कौराली, तिगांव फरीदाबाद के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed