फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thieves in the city faridabad

चोरों का टोटल स्यापा, दुकानों को लूटा

Thu, 06 Mar 2014 02:18 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 06 Mar 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
Thieves in the city faridabad

फरीदाबाद में चोरी की घटनाएं थम नहीं रहीं। इस बार बीके चौक, सेक्टर-55 और बल्लभगढ़ सहित तीन जगहों पर कई दुकानों में चोरी के मामले सामने आए हैं। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


चुरा ले गए लाखों की दवाईयां

पहली घटना में बीके चौक पर योगेश ढींगड़ा की लाइफ केयर मेडिकोज के नाम से दवाइयों की दुकान है। योगेश के मुताबिक, बुधवार सुबह उनकी दुकान के ताले टूटे हुए थे।

विज्ञापन


जांच करने पर पता चला कि दो कंप्यूटर, सीपीयू व मॉनीटर सहित दवाइयां गायब थीं। चोर उनकी दुकान से करीब चार से पांच लाख रुपये की दवाइयां ले गए हैं। चोरों ने इसी जगह अन्य दुकानों को भी निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटर उड़ा ले गए चोर
जवाहर कॉलोनी में रहने वाले राजेंद्र की न्यू एक्सीलेंट कंप्यूटर के नाम से दुकान है। राजेंद्र ने बताया कि बुधवार सुबह उनके पिता रोशन लाल दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा कि गेट पर लगे ताले टूटे हुए थे। उनकी दुकान में से चोर चार कंप्यूटर, दो लैपटॉप, दो प्रिंटर, एक कैमरा, इनवर्टर बैट्री व एक बैग में रखे 15 हजार रुपये ले उड़े।

प्रॉपर्टी डीलर के यहां भी चोर
चोरों ने यहां प्रॉपर्टी डीलर रमेश जोशी के ऑफिस से भी इनवर्टर व बैट्री चुरा ली। चोरों ने यहां स्थित शांति लैब को भी निशाना बनाया। लैब के मालिक रोहित ने बताया कि चोर दो कंप्यूटर, एक पंखा व इनवर्टर सहित अन्य सामान ले उड़े हैं।
 theft

स्पेयर पार्ट्स गोदाम कर डाला साफ

थाना सेक्टर-55 में मंगलवार को राजेंद्र नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि सेक्टर-58 में झाझरू मोड़ पर उसका गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स का गोदाम है। आरोप है कि 27/28 फरवरी की रात को चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर माल साफ कर दिया।


इसी तरह चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ में रहने वाले अजय विरमानी ने थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस को बताया कि उनकी दुकान पोस्ट ऑफिस वाली गली में है। एक मार्च को चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर दुकान से मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed