सिर्फ होंडा सिटी पर हाथ साफ करता था ये चोर, फिर करता था ऐसा हाल कि छूट पड़ेगी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जिला पुलिस ने होंडा सिटी कारें चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को दबोचा है। आरोपियों में एक नाबालिग व एक माल का खरीददार भी है। इनकी पहचान लव राघव (22), माल का खरीददार रियाजू (36) और नाबालिग के रूप में हुई है।
दो आरोपी बलविंदर और अमनदीप मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से नौ होंडा सिटी व कई कारों के पार्ट्स के अलावा कारों को खोलने में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने बताया कि 11 जनवरी की रात को हौजखास थाने में तैनात एएसआई इस्लामुद्दीन और सिपाही रमजान अली गश्त पर थे। इस बीच सुबह 5 बजे दोनों ने गौतम नगर की ओर जाते हुए होंडा सिटी कार को देखा।
दोनों ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने कार रोकने की बजाय उसे भगा लिया। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कार को रुकवा लिया। कार में चार लोग थे। नाबालिग व लव राघव को दोनों ने काबू किया, जबकि इनके साथी मौके से फरार हो गए।
छानबीन में पता चला कि बरामद होंडा सिटी दालान वाला, देहरादून (उत्तराखंड) से चोरी हुई थी। आरोपियों ने बताया कि वह सिर्फ होंडा सिटी कारें चोरी करते थे। कारों के पुर्जे अलग कर उन्हें खिड़की एक्सटेंशन के कबाड़ी रियाजू को बेच दिया जाता था। पुलिस ने बाद में रियाजू को भी दबोच लिया।