{"_id":"573487694f1c1ba13091a474","slug":"thief-stolen-cash-and-jewellery-from-a-house-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगाई सेंध, उड़ाया नगदी-जेवर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में लगाई सेंध, उड़ाया नगदी-जेवर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 13 May 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर में चोरों ने मंगलवार रात एक घर में सेंध लगाकर नगदी और जेवर पार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दीवान सिंह परिवार के साथ जमालपुर गांव में रहते हैं। मंगलवार की रात चोरों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। पीड़ित के अनुसार सेंध लगाकर चोर घर के अंदर घुसे। इसके बाद चोरों ने एक कमरे में रखी आलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखी नकदी और जेवरों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
सुबह होने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया है कि उसने दो लाख रुपये आलमारी में रखे हुए थे जिसे चोरों ने चुरा लिया। इसके साथ ही सोने और चांदी के जेवर भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन