फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thief in gurudwara in gurgaon

VIDEO : गुरुद्वारे में घुस दो चोरों ने चुराया दानपात्र, सबकुछ ठीक कर निकल गए

Fri, 08 Apr 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 08 Apr 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
thief in gurudwara in gurgaon
गुरुद्वारे में दानपात्र की चोरी - फोटो : ani

नगर के मुख्य गुरुद्वारे में बुधवार-बृहस्पतिवार की रात अज्ञात दो युवक दानपात्र का ताला तोड़कर करीब पौने दो लाख रुपये की नकदी ले उड़े। चोरों की कारस्तानी गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन


इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को कमेटी प्रधान ने देर रात दी। सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने चोरी की वारदात की जांच शुरू कर दी।

पुराने बस स्टैंड पर स्थित मुख्य गुरुद्वारे में दो नौजवान गेट का ताला तोड़ अन्दर घुस गए। जिन्होंने अंदर रखे दानपात्र को एक कोने में ले जाकर ताला तोड़ा। इसके बाद दोनों बदमाश दानपात्र के अंदर रखी लाखों रुपये की नकदी व चिल्लर तीन बैगों में भरकर ले गए।

विज्ञापन

देखें वीड‌ियो रह जाएंगे दंग

thief in gurudwara in gurgaon
दानपात्र में थे लाखों रुपए - फोटो : अमर उजाला

दानपात्र की रकम ले जाने के लिए बैग कम पड़ रहे थे, इसलिए चोरों ने गुरुद्वारे में रखे संगीत यंत्रों के बैगों को खाली किया। उन्हीं बैगों में नकदी को भरकर आराम से ले गए। चोरों को चोरी करने में करीब पौना घंटा लगा। करीब 20 मिनट तो दानपात्र का ताला तोड़ने में लगे।

उसके बाद तीन दरवाजों में से दो के ताले तोड़े। मुखी के गेट पर लगे लोहे की कैंची वाले गेट का ताला तोड़ने की बजाय उसके सरिया को ही साथ लाए हथियार से काट डाला। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस जांच में जुट गई है।

देखें वीड‌ियो-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed