{"_id":"59ff2b644f1c1bdb538bb176","slug":"thief-cut-golden-bangle-from-a-man-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के हाथ से सोने का कड़ा काट ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी के हाथ से सोने का कड़ा काट ले गए बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
demo pic
दरियागंज इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक कारोबारी के हाथ से सोने का कड़ा कटर से काट लिया और फरार हो गए। दरियागंज थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, गिरीश गुप्ता (48) सपरिवार अजमेरी गेट इलाके में रहता है।
विज्ञापन
उसका दरियागंज में फोटो स्टेट मशीन के कलपुर्जे का होलसेल कारोबार है। 29 अक्तूबर को वह सुबह साढ़े सात बजे रिक्शा से दरियागंज आ रहा था। यहां से उसे लैपटॉप लेकर जाना था, जिसे उसने ठीक करवाने दिया था। दरियागंज स्थित शराब के ठेके के पास वह रिक्शा से उतरने के बाद जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान बाइक पर बैठे चार बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाश पिस्टल निकाल कर उसे जान से मारने की धमकी दी और उसका कड़ा निकालने लगे। कड़ा नहीं निकलने पर बदमाशों ने कटर से कड़ा को काट लिया और बाइक पर सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन