{"_id":"91ca966b02229c7d436a5513387979cc","slug":"they-planned-of-murder-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्डर की प्लानिंग कर आए थे पैरोल पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मर्डर की प्लानिंग कर आए थे पैरोल पर
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 26 Feb 2014 06:11 PM IST
विज्ञापन
हत्या और ऐसे ही कई संगीन आपराधिक मामलों में जेल की सजा काट रहे तीन बदमाशों को गुड़गांव के क्राइम ब्रांच यूनिट एक ने देररात गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
बदमाशों ने पूछताछ में खुलासा हुआ है कि तीनों कई संगीन मामलों में सोनीपत जेल में सजा काट रहे थे कुछ दिनों पहले पैरोल पर बाहर आने के बाद एक व्यक्ति की हत्या की फिराक में थे। जिसमें लगातार बदमाशों ने पूछताछ की जा रही है। बदमाशों के पास से एक 9 एमएम की देसी पिस्तौल भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
सेक्टर-46 स्थित क्राइम ब्रांच यूनिट को देररात सूचना मिली थी कादरपुर स्थित सीआईएसएफ के तीन युवक हथियारों के साथ घात लगाए बैठे हैं।
सूचना के आधार पर सीआईए यूनिट ने योजना बनाते हुए तीनों को यहां से धरदबोच लिया। सीआईए कस्टडी में बदमाशों ने खुलासा किया कि कुंडली निवासी अनंतराम के साथ उनकी पुरानी रंजिश थी, पैरोल पर बाहर आते ही 27 फरवरी को उन्होंने उसकी हत्या की योजना बना रखी थी, इसलिए वे यहां पर तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
सीआईए के अनुसार पकड़े गए तीनों बदमाशा शातिर है इनपर सोनीपत में कई आपराधिक मामले दर्ज है। बदमाशों की पहचान सोनीपत कुंडली निवासी सतेंद्र उर्फ सीटू, जयदीप और राजेश उर्फ मीनू के रूप में हुई है।
पुलिस को बदमाशों के कब्जे से एक 9एमएम की देसी पिस्तौल के अलावा 12 कारतूस भी बरामद हुए है। सीआईए एएसआई मुरालीलाल के बयान के आधार पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू दी है।