{"_id":"577285c04f1c1b5f1879bae9","slug":"they-have-made-a-noise-on-firing-contracts-crook-fled","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग पर लोगों ने मचाया शोर तो ठेके से निकल भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग पर लोगों ने मचाया शोर तो ठेके से निकल भागे बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कली चौक स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास स्थित शराब के ठेके पर सोमवार रात 10:30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने सेल्समेन को लूटने का प्रयास किया।
विज्ञापन
बदमाशों ने यहां गोलियां भी चलाईं। इस दौरान लोगों द्वारा शोर करने पर बदमाश भाग निकले। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहीन पलवल के रहने वाले राजेन्द्र सिंह पुत्र सुमेर सिंह ने बड़कली चौक पर शराब का ठेका ले रखा है।
विज्ञापन
जिस पर सेल्समेन संजय निवासी भानपुर, जीवन निवासी हिमाचल प्रदेश रहते हैं। रात में यह दोनों ठेका बंद करके खाना खा रहे थे। उसी समय सफेद रंग की मोटरसाइकिल पर तीन लोग पहुंचे।
विज्ञापन
एक बदमाश ने सेल्समेन को कट्टा दिखाया और वहीं दूसरा बदमाश शराब मांगने लगा। सेल्समेन के मना करने पर पहले बदमाशों ने गाली गलौच की और इसके बाद बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की।
बदमाशों ने इस दौरान ठेके के अंदर दो गोलियां चला दीं। लेकिन गोली सेल्समेन के नहीं लगी और वह बच गए। चलाई हुई गोली शराब की बोतलों में लगी। जिससे कुछ बोतल टूट गईं।
यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और बदमाश भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नगीना थाने में संजय ने शिकायत दी है। थाना प्रभारी रोहताश ने तहकीकात के बाद मामला दर्ज करने को कहा है।