फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यमुना में चलता रहा बचाव अभियान, हार्ले डेविडसन बाईक सवार का नहीं चला पता, कार से हुई थी टक्कर

Mon, 28 May 2018 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 May 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
There is noclueof Harley Davidson bike rider during rescue operation in Yamuna
accident - फोटो : अमर उजाला

डीएनडी पर शनिवार व रविवार की रात जबरदस्त सड़क दुर्घटना हुई। मौके को देखने से लग रहा था  कि तेज रफ्तार टोयटा की ईटियोज कार ने हार्ले डेविडसन बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार व बाइक  बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

टक्कर के बाद बाइक सवार यमुना नदी में गिर गया

There is noclueof Harley Davidson bike rider during rescue operation in Yamuna
accident - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को मौकेपर न तो कार चालक मिला और न ही बाइक चालक। सड़क दुर्घटना को देखकर लग रहा था कि बाइक सवार डीएनडी फ्लाईओवर से यमुना नदी में गिर गया। गोताखोर व एनडीआरएफ की टीम ने रविवार को दिनभर बचाव कार्य चलाया, मगर बाइक सवार अंशुमन नहीं मिला। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने बाइक व कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। कार व बाइक सवार को पता किया जा रहा था।

बाइक को तीन महीने पहले ही खरीदा गया था- 

There is noclueof Harley Davidson bike rider during rescue operation in Yamuna
- फोटो : अमर उजाला

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि शनिवार व रविवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि डीएनडी फ्लाईओवर पर यमुना ब्रिज केऊपर ईटियोज कार व महंगी बाइक हार्ले डेविडसन एक्सीडेंट हालत में पड़ी हैं। मौके को देखने से लग रहा है कि हार्ले डेविडसन नोएडा की तरफ से दिल्ली की तरफ आते हुए कार ने बाइक को टक्कर मारी है। पुलिस को मौके पर न तो बाइक सवार मिला और न ही कार सवार मिला। पुलिस को आशंका था कि टक्कर के बाद बाइक सवार यमुना नदी में गिर गया। रविवार को देर शाम तक बचाव कार्य चलाया गया था, मगर यमुना नदी में कोई नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
There is noclueof Harley Davidson bike rider during rescue operation in Yamuna
accident - फोटो : अमर उजाला

डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि बाइक के-92 सरिता विहार में रहने वाले अंशुमन पुरी के नाम रजिस्टर्ड है। पुलिस जब उनकेघर पर गई तो घर बंद मिला। उसकेपड़ोसियों ने बताया कि अंशुमन अकेला रहता था। ऐसे में पुलिस को उम्मीद है कि बाइक को अंशुमन चला रहा था। कार कुतुब विहार, गोयला डेयरी भप्पा सिंह सिंह के नाम रजिस्टर्ड है। पुलिस जब इसके घर पर पहुंची तो उसका घर भी बंद मिला। पड़ोसियों ने बताया कि भप्पा सिंह कनाड़ा में रहता है। कार को उसकी बेटी व दामाद चलाते हैं। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रजिस्ट्रेशन से पता लगा कि बाइक को तीन महीने ही खरीदा गया था। बताया जा रहा है कि हार्ले डेविडसन बाइक की कीमत करीब 15 से 20 लाख बताई जा रही है। दिल्ली में चुनिंदा लोगों के पास ही ये बाइक है।

विज्ञापन
There is noclueof Harley Davidson bike rider during rescue operation in Yamuna
accident - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल से भी नहीं मिली सूचना- डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि पुलिस को रविवार शाम तक कार चालक व बाइक चालक का पता नहीं लगा था। पुलिस को किसी अस्पताल से भी सूचना नहीं मिली थी। हो सकता है बाइक को अंशुमन चला रहा हो। पुलिस को उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला है। दिल्ली पुलिस पुलिस ने नोएडा समेत आस-पास के थाना पुलिस को सूचना दे दी है। अस्पताल में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यमुना नदी में सोमवार सुबह फिर बचाव कार्य शुरू किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed