दिल्ली के जैतपुर इलाके में पिता ने मोमोज दिलाने की जिद्द करने पर छह वर्षीय बेटे अयान के साथ कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल सकता है।
मोमोज खाने की जिद्द कर रहा था छह वर्षीय मासूम, पिता ने किया ऐसा काम किसी का भी दहल जाए दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी की पत्नी छोड़कर सोनीपत चली गई थी
पिता ने बच्चे को नहर में फेंक दिया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। बेटे को नहर में फेंकते देख लोगों ने पिता को पकड़कर जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। वारदात के समय आरोपी शराब के नशे में था। पुलिस ने रविवार दोपहर को नहर से बच्चे के शव को बरामद कर लिया है। डीसीपी चिन्यम बिश्वाल ने बताया कि शनिवार रात करीब दस बजे पीसीआर को घटना की सूचना मिली। मौके पर पुलिस को पता लगा कि मदनपुर खादर निवासी संजय अलवी (31) ने बेटे अयान को खादर पुलिया से आगरा नहर में फेंक दिया है। स्थानीय लोगों ने आरोपी संजय अलवी को पकड़ रखा था।
उसकी जमकर पिटाई भी की थी। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने गोताखोर, फायर ब्रिगेड व डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमों को मौके पर बुलाया। देर रात तक नहर में बच्चे को तलाशा गया, मगर टीम उसे नहीं खोज पाई। इसके बाद रविवार सुबह बचाव कार्य शुरू किया गया और दोपहर के समय अयान का शव आगरा कैनाल से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है।
उसका सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। जैतपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपी पिता संजय अलवी को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल जांच में आरोपी के शराब पीने की पुष्टि हो गई है। आरोपी ने बताया कि उसका बेटा काफी देर से मोमोज मांग रहा था। काफी समझाने पर जब वह शांत नहीं हुआ तो उसने बच्चे को खादर पुलिया पर ले जाकर आगरा कैनाल में फेंक दिया। आरोपी संजय अलवी ई-रिक्शा चलाता है। वह अपनी दादी व तीन बच्चों के साथ रहता है। संजय की शादी वर्ष 2004 में आशमां के साथ हुई थी। आशमां तीन बच्चे नरगिस (11), अरमान (10) और अयान (6) को छोड़कर चली गई थी। वह अपने मायके सोनीपत में तभी से रह रही है। आरोपी हमेशा बच्चों के साथ मारपीट करता रहता था।
बच्चे को बचाने कोई नहर में नहीं कूदा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों ने संजय को तो पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी कर दी, मगर बच्चे को बचाने कोई नहर में नहीं कूदा। बताया जा रहा है कि अगर कोई नहर में कूदकर बच्चे को तलाशता तो शायद बच्चा बच जाता।