{"_id":"ff9b64f20742a50cfb1f8adad2e59418","slug":"then-came-drunk-husband-wife-jumped-from-the-third-floor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर आया पति तो पत्नी तीसरी मंजिल से कूदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीकर आया पति तो पत्नी तीसरी मंजिल से कूदी
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Thu, 31 Jul 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत गार्ड से झगड़े के बाद मंगलवार रात ज्ञानखंड-2 में उसकी पत्नी ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। लोगों की मदद से महिला को फौरन पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया। वहां से देर रात जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत अभी गंभीर है।
विज्ञापन
ज्ञानखंड-2 के प्लॉट संख्या 69 पर कई फ्लैट हैं। मूलरूप से हरदोई निवासी प्रेमपाल बिल्डिंग में चौकीदार है। अपनी पत्नी किरन (26) व बच्चाें के साथ बेसमेंट में रहता है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात करीब आठ बजे प्रेमपाल शराब के नशे में धुत होकर घर लौटा।
विज्ञापन
भोजन के दौरान प्रेमपाल और किरन में झगड़ा हो गया। नौबत हाथापाई तक पहुंची तो पड़ोसियों ने बीचबचाव किया। प्रेमपाल को लोगों ने बेसमेंट में ही बैठा दिया जबकि किरन छत की ओर चली गई।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे बाद रात साढ़े आठ बजे लोगों ने कुछ गिरने की आवाज सुनी। प्रेमपाल और लोगों ने बाहर आकर देखा तो बिल्डिंग के सामने की सड़क पर किरन लहूलुहान पड़ी थी।
लोगों की मदद से पति किरन को वैशाली सेक्टर-1 स्थित पुष्पांजलि अस्पताल ले गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद किरन को जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। किरन की हालत गंभीर है।
महिला को गंभीर चोटें
अस्पताल के डाक्टर ने बताया कि महिला को गंभीर चोटें आई हैं। उसके हाथ व पैरों में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि सिर में गंभीर चोट है। यदि महिला बच भी जाती है तो लंबे समय तक उसका इलाज चलेगा। भविष्य में उसे दिमागी परेशानी भी हो सकती है।
एसओ इंदिरापुरम हरिदयाल यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक झगड़े के बाद आत्महत्या की कोशिश का लग रहा है। महिला के बयान होने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
शराब पीने पर थी लड़ाई
आसपास के लोगों ने बताया कि शराब पीने की आदत पर किरन और प्रेमपाल में रोज लड़ाई होती थी। पहले भी लोगों ने कई बार दोनों के बीच मारपीट होने पर बीचबचाव किया था। प्रेमपाल को लोगों ने कई बाद समझाया भी लेकिन शराब पीने की उसकी आदत नहीं छूट रही थी।
दूसरी पत्नी थी किरन
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि किरन और प्रेमपाल की शादी करीब छह साल पहले हुई थी। किरन प्रेमपाल की दूसरी पत्नी थी। पुलिस के अनुसार उसकी पहली पत्नी के बारे में पता नहीं चल सका है। प्रेमपाल और किरन के पांच बच्चे हैं।