बेची गई ऑडी कार को फिर से चुराने वाला यूं धरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण पश्चिम जिला के स्पेशल स्टाफ ने एक ऐसे वाहन चोर को गिरफ्तार किया है जो चार साल पहले बेची गयी अपनी ऑडी कार को चुरा लिया। पुलिस ने उसके पास से ऑडी कार बरामद कर लिया है।
आरोपी के पास से एक पिस्टल भी मिला है। पकड़े गये बदमाश की पहचान अमित कुमार(26) के रूप में हुई है। जिला पुलिस उपायुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार को सूचना मिली कि वाहन चोरी और सट्टा का कारोबार करने वाला बदमाश अमित मटियाला मोड़ के पास आने वाला है।
पुलिस ने इस सूचना पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मूलत: हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है। वह वर्ष 2008 में नजफगढ इलाके में आकर रहने लगा।
वर्ष 2011 में उसने कॉल सेंटर में काम करने लगा। दो साल बाद उसकी शादी हो गयी। आर्थिक तंगी की वजह से उसकी शादी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पायी और उसका तलाक हो गया। तलाक होने के बाद वह अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने को लिए सट्टे का कारोबार करने लगा।
इससे मिले रुपये से उसने पुरानी ऑडी कार खरीदी। फिर इलाके में दबदबा बनाने के लिए उसने जमीन हथियाना शुरू कर दिया। इस मामले में उसे जेल जाना पड़ा। सट्टा कारोबार में नुकसान होने पर उसने अपनी ऑडी कार बेच दी।
वर्ष 2017 की जुलाई माह में जेल से निकलने के बाद अमित दुबारा सट्टा कारोबार से जुड़ गया और अपनी बेची हुई ऑडी कार को चुरा लिया। ऑडी की एक चाबी उसके पास थी, जिससे उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि उसपर जमीन हथियाने के कई मामले दर्ज हैं।