फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Theft swing in Gurgaon

धूम 3 से प्रेरित हो रहे हैं चोर!

Thu, 09 Jan 2014 05:36 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 09 Jan 2014 05:36 PM IST
विज्ञापन
Theft swing in Gurgaon

गुड़गांव में गजब की बात सामने आई है। जब से धूम 3 फिल्म रिलीज हुई है, शहर में चोरी और ठगी की घटनाएं बढ़ गईं हैं। गुड़गांव ही नहीं दिल्ली और एनीसीआर में भी पिछले एक सप्ताह में करीब 20 चोरी और ठगी के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को गुड़गांव में चोरी और ठगी के आठ मामले सामने आए। जिसमें से चार का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। चौकाने वाली बात ये है कि शहर में कई जगहों पर चोरों के फिल्म से प्रेरित होने की चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं। शहरवासियों का कहना है कि चोर फिल्म से प्रेरित हो रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों का शक इसलिए और यकीन में बदलता जा रहा है, क्योंकि इन दिनों बैंकों से संबंधित चोरियों में खासी बढ़ोतरी हुई है। चेक बाउंस कराने और शातिर चोरियों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच गुड़गांव में चौबीस घंटे के दौरान चोरों ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर चार घरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नगदी व ज्वेलरी चोरी कर ली।

प्रॉपटी डीलर के घर से 13 लाख रुपये चोरी

आईएमटी मानेसर में चोरों ने मंगलवार की दोपहर एक प्रॉपर्टी डीलर के घर का ताला तोड़कर तेरह लाख रुपये की नगदी व जेवरात चोरी कर लिए। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे प्रॉपर्टी डीलर अजीत सिंह घर का ताला बंद करके डॉक्टर के पास गया था।

जब वह वापस आया तो ताला टूटा हुआ था। उसने घर के अंदर देखा कि नगदी व जेवरात गायब हैं। यह रकम उसने अपनी मां का प्लॉट बेचने के बाद ली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फिंगर प्रिंट लेकर छानबीन शुरू कर दी है। दूसरी घटना राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में हुई।

इस क्षेत्र में रहने वाले गोविंद शर्मा ने पुलिस को बताया कि चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर 20 हजार की नगदी व घरेलू सामान चोरी कर लिया। वहीं बिलासपुर थाना पुलिस ने धर्मबीर निवासी बिलोखरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि चोर उसके घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं।


मोबाइल लूट की घटनाएं जोरों पर
सेक्टर दस थाना क्षेत्र में दो दिन पहले कर्मचारी के साथ मारपीट कर मोबाइल फोन लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सेक्टर-दस थाना क्षेत्र में आने-जाने वालों को लूटने की साजिश रच रहे लोगों को पुलिस ने सूचना के आधार पर दबोचा है।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान सरस्वती एन्क्लेव निवासी रवि, अर्जुन, आशीष, सागार देशवाल, नितिन, अशोक व संदीप के रूप में की है। पूछताछ में आरोपियों ने दो दिन पहले वीरचंद निवासी पटना (बिहार) के साथ मारपीट कर मोबाइल लूटने की वारदात कबूल की है।

कंपनी में चोरों ने चलाई गोली
डीएलएफ फेज वन थाना क्षेत्र के ग्वाल पहाड़ी स्थित एक कंपनी में मंगलवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन गार्ड की सूझबूझ के चलते बदमाश कामयाब नहीं हो पाए। बदमाशों ने मौके पर दो हवाई फायर भी किए। गार्ड ने वारदात की सूचना डीएलएफ-फेज-वन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्वाल पहाड़ी स्थित क्रिस कंपनी में देर शाम करीब 9 बजे बाइक सवार दो युवक चोरी की नीयत से घुस गए। इसी दौरान कंपनी पर तैनात सुरक्षा गार्ड अचल सिंह निवासी अलीपुर (यूपी) की नजर उन पर पड़ गई। सुरक्षा गार्ड ने इस पर शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान बाइक सवार दोनों बदमाश घबरा गए और उन्होंने हवाई फायर कर दिए। गार्ड ने बताया कि अजय को उसने पहचान भी लिया है, क्योंकि वह कंपनी में न्यूज पेपर डालकर जाता था।


खुद को पुलिस वाला बता दंपति को ठगा
सुरक्षा का पाठ पढ़ा कर तीन बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति से सोने के आभूषण ठग लिए। आरोपियों ने खुद को पुलिस से बताकर उनके गहने उतरवाने के बाद उसे पॉलीथिन में रखवाया। उसे बदलकर चंपत हो गए। सुशांत लोक थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।


मूलरूप से जम्मू के रहने वाले 64 वर्षीय बद्रीनाथ पत्नी के साथ मंगलवार को यहां किसी रिश्तेदार से मिलने आए थे। तभी कुछ लड़कों ने इलाके में लूटपाट की अधिक वारदात होने की बात कहकर सोने की चूड़ियां व अंगूठी निकलवा कर प्लास्टिक में रखवा दिया। इसी बीच हेरफेर करते हुए चोरों ने सोने की चूंड़ियों के जगह कांच की चूंड़ियां रख दीं। बाद में दंपति की शिकायत पर पुलिस धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed