फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   theft in share broker office noida

शेयर ब्रोकर के ऑफिस में डेढ़ करोड़ की चोरी

Fri, 23 May 2014 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 23 May 2014 09:03 PM IST
विज्ञापन
theft in share broker office noida

शेयर मार्केट में कमोडेटी एक्सचेंज के कारोबारी के ऑफिस से 1.65 करोड़ रुपये चोरी हो गए। चोरी की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सेक्टर-63 के डी ब्लॉक में रहने वाले अतुल त्यागी कंपनी सेक्रेटरी के अलावा शेयर मार्केट में कमोडेटी एक्सचेंज व प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार करते हैं। इसके अलावा मेरठ में उनका कोल्ड स्टोरेज है। उनका सेक्टर-31 में सूर्या गेस्ट हाउस के पास सी ब्लॉक में ऑफिस है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह उनका नौकर संजीव ऑफिस पहुंचा तो मेन गेट और अंदर के कमरों के ताले टूटे थे। उसने अतुल त्यागी को सूचना दी। अतुल व अन्य परिजन ऑफिस पहुंचे तो लॉकर में रखे 1.65 करोड़ रुपये गायब थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, इतनी ज्यादा रकम चोरी होने की घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सेक्टर-20 रीता यादव व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल और आसपास छानबीन की। हालांकि, पुलिस कई सवालों के जवाब ढूंढ रही है। जैसे सेक्टर-36 में घर है तो इतनी बड़ी रकम ऑफिस में क्यों रखी। रकम आने व रखने की जानकारी किस-किस को थी।

एसटीएफ और क्राइम ब्रांच ने भी की जांच
एसटीएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। एसटीएफ के एएसपी अजय सहदेव ने जांच की। वहीं, नोएडा पुलिस की क्राइम ब्रांच भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। ऑफिस के आसपास की बिल्डिंगों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने आसपास कबाड़ का काम करने वाले कुछ लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।


किसी करीबी ने की वारदात!
रकम का पता चंद लोगों को ही था। वारदात को अंजाम देने वाले ने चोरी से पहले ऑफिस में लगे सभी कैमरे तोड़ दिए। वारदात के बाद अपने साथ सीसीटीवी के रिकॉर्डर भी अपने साथ ले गए। चोरों ने तिजोरी को तोड़ने के लिए छेनी व हथौड़े का इस्तेमाल किया। जबकि घरों में चोरी करने वाले इसका कम ही इस्तेमाल करते हैं। पुलिस को घटना में किसी करीबी का हाथ होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed