फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   theft in bsp mp's house

दिल्ली: एक और सांसद के घर हुई चोरी

Tue, 08 Jul 2014 12:38 PM IST
Updated Tue, 08 Jul 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
theft in bsp mp's house

नई दिल्ली के सफदरजंग रोड पर रहने वाले राज्यसभा के जनता दल (यू) सांसद डॉ. महेंद्र प्रसाद की कोठी से दो कटहल चोरी होने का मामला अभी जांच में है, वहीं राज्यसभा के एक और सांसद की कोठी में चोरी का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


चोर सांसद की कोठी से नल की टूटी, पाइप व सैनेट्री का सामान चुरा ले गए। मामला मामूली सामान के चोरी का नहीं बल्कि सांसद के आवास की सुरक्षा से जुड़ा है।

नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

बसपा सांसद के घर चोरी का मामला

theft in bsp mp's house

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार नरेंद्र कुमार कश्यप उत्तर प्रदेश से बसपा के राज्यसभा सांसद हैं। वह 37, मीना बाग में रहते हैं।

कश्यप ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी कोठी में तीन जुलाई को चोरी हुई थी। चोर ताला तोड़कर नल की टोंटी, पाइप और सैनेट्री का बहुत सारा सामान चुरा ले गए। चोरी की जानकारी चार जुलाई को मिली।

मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने फिंगर प्रिंट आदि उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ा गंभीर है ये मामला

theft in bsp mp's house

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सांसद अपने मकान में कम ही रहते हैं। वह चार जुलाई को आवास पर पहुंचे तो चोरी का पता लगा। हालांकि उनके आवास पर पीछे की तरफ सर्वेंट क्वार्टर में नौकर रहता है।

अधिकारियों का कहना है कि नई दिल्ली इलाके में सांसदों के आवास की सुरक्षा के लिए एरिया सिक्यूरिटी प्लान लागू है।

इसके तहत कुछ सांसदों के आवास को मिलाकर उनकी सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात किए जाते हैं। ऐसे में चोरी होना गंभीर मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed