{"_id":"a6974547f08278d026e5bbd5b500a7b4","slug":"the-young-man-left-in-shootout","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले में युवक बाल-बाल बचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा हमले में युवक बाल-बाल बचा
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Mon, 05 May 2014 02:33 PM IST
विज्ञापन
हाईवे 58 पर स्टाफ क्वार्टर कालोनी के पास रविवार सुबह दिनदहाड़े बाइक सवार तीन हमलावरों ने एक युवक पर फायरिंग की, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। घटना के संबंध में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
निवाड़ी कस्बा निवासी पप्पू त्यागी स्टाफ क्वार्टर में रहने वाले अपने एक दोस्त से रविवार को मिलने आए थे। जैसे की पप्पू स्टाफ क्वार्टर कालोनी गेट पर पहुंचे तभी तीन युवक आए और गाली देते हुए उन पर फायरिंग कर दी। हमले में वह बाल-बाल बच गए और कालोनी के भीतर भाग गए।
विज्ञापन
इसी बीच आसपास के दुकानदार मौके की ओर दौड़ पड़े। उन्हें देखकर हमलावर सड़क पार खड़ी बाइक पर सवार होकर मोदीनगर की ओर फरार हो गए।
गोली चलने की सूचना पर आननफानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने कोतवाली में तीन युवकों पर शक जाहिर करते हुए तहरीर दी है।
एसएचओ दीपक शर्मा के मुताबिक आरोपी युवक मोदीपोन कालोनी के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस उनकी तलाश दबिश दे रही है।