युवक ने फांसी लगाकर दी जान, तीन महीने पहले किया था प्रेम विवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहदरा इलाके में रविवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त शौर्य (28) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है।
शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक शौर्य ने तीन महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। पिछले कुछ दिनों से वह परेशान चल रहा था। पोस्टमार्टम के बाद शौर्य का शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार शौर्य परिवार के साथ शाहदरा स्थित गोरख पार्क में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई हैं। शौर्य एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। करीब तीन माह पूर्व शौर्य ने वेलकम निवासी युवती रिद्धि से शादी की थी।
पत्नी को बहाने से भेजा था बाहर
शादी के बाद से शौर्य परेशान चल रहा था। शनिवार रात को उसने अपनी पत्नी को किसी बहाने से बाहर जाकर सोने केलिए कहा था। तड़के करीब 4:00 बजे परिजनों ने उसे अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटके हुए देखा।
परिजन उसे फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शौर्य ने फांसी क्यों लगाई फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।