फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The uncle's nephew's head was frozen by the couple's dispute

दंपति के विवाद में पड़कर चाचा-भतीजे के सिर फूटे

Tue, 07 Mar 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 07 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
The uncle's nephew's head was frozen by the couple's dispute
file photo - फोटो : अमर उजाला

दंपति के विवाद में बीचबचाव करना चाचा-भतीजे समेत चार लोगों को महंगा पड़ गया। महिला ने परिचित युवकों को बुलाकर उन पर हमला कर दिया। इसमें चाचा-भतीजे के सिर फूट गए और दो लोग चोटिल हो गए। पीड़ितों ने कासना कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


कासना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर पी-3 में बुलंदशहर के अहमदगढ़ निवासी प्रमोद परिवार के साथ रहता है। उसने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि सोमवार रात उसके घर के सामने रहने वाले दंपति झगड़ा कर रहे थे।
विज्ञापन


शोरशराबा होने पर उसने दंपति सेे झगड़ा नहीं करने को कहा। इस पर महिला प्रमोद से झगड़ा करने लगी। उस दौरान मोहल्ले के लोगों ने दोनों को शांत करा दिया। आरोप है कि मंगलवार को सुबह महिला ने परिचित युवकों को बुलाकर प्रमोद व उसके परिवार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने डंडे से हमला कर प्रमोद उसके चाचा श्रीपाल का सिर फोड़ दिया। वहीं, हमले में प्रमोद का भाई रवि व बहनोई सुनील भी चोटिल हो गए। कासना कोतवाली प्रभारी सुधीर त्यागी नेे बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। हालांकि, दोनों पक्ष समझौते के लिए वार्ता कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed