{"_id":"573374654f1c1b8039919b1a","slug":"the-priest-raped-the-girl-in-the-room-by-moving","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को कमरे में ले जाकर पुजारी ने किया रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची को कमरे में ले जाकर पुजारी ने किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भलस्वा डेयरी इलाके में मंदिर के पुजारी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुजारी बच्ची को बहला फुसलाकर कमरे में ले गया जहां उसने बच्ची को साथ दुष्कर्म कर दिया।
विज्ञापन
बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 45 वर्षीय आरोपी राजेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मासूम बच्ची परिवार के साथ भलस्वा डेयरी इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता और अन्य सदस्य हैं। मासूम के घर के पास ही मंदिर है।
विज्ञापन
मंगलवार शाम को बच्ची खेलते हुए मंदिर के पास चली गई। इस बीच आरोपी पुजारी राजेश शुक्ला बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। वहां पुजारी ने बच्ची को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मामले के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
वहां से आने के बाद बच्ची ने सारी बात मां को बताई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पुजारी राजेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया।